बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक रिश्तेदार पाकिस्तान में लड़ेंगी चुनाव
इस्लामाबाद। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पाकिस्तान में रहने वाली एक रिश्तेदार 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव में पेशावर की एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। पाकिस्तानी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में छपी खबर के मुताबिक, शाहरुख खान की रिश्तेदार नूरजहां खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार नूरजहां अपने परिवार के साथ शाह वाली कटाल इलाके में रहती हैं। दोनों परिवारों के बीच दशकों से घनिष्ठ संबंध हैं।

अखबार के मुताबिक, शाहरुख खान की नूरजहां से अभी तक दो बार मुलाकात हुई है। वह पहली बार शाहरुख के से 1978 में मिली थी, तो वहीं दूसरी बार 1980 में शाहरुख खान ने पेशावर में एक माह से ज्यादा वक्त बिताया था तो उस समय उनकी मुलाकात उनसे हुई थी।
नूरजहां ने बताया कि वह महिला सशक्तीकरण के लिए काम करना चाहती हैं। मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। नूरजहां के भाई मंसूर उनके लिए विधानसभा में चुनावी कैंपेन कर रहे हैं। मंसूर ने बताया कि उनका परिवार खान अब्दुल गफ्फार खां के खुदाई खिदमतगार आंदोलन का हिस्सा रहा है।
नूरजहां काउंसलर रह चुकी हैं। वह पिछले कुछ वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि वह आवामी नेशनल पार्टी से ताल्लुक रखती हैं। नूरजहां जिस सीट पर चुनाव लड़ रही हैं उस पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता शौकत युसुफजई का कब्जा था। उनका कार्यकाल 28 मई को खत्म हो गया। जिसके बाद यहां पर चुनाव हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications