दुनिया को अलविदा कहने से पहले इरफान खान का आखिरी मैसेज, भावुक होकर लिखी थी ये चिट्ठी
दुनिया को अलविदा करने से पहले इरफान खान का आखिरी मैसेज,भावुक होकर लिखी थी ये लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर इरफान खान नहीं रहे। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कैंसर की जंग जीतने वाले इरफान खान जिंदगी की जंग हार गए। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले इरफान खान कोलोन इंफेक्शन के चलते अस्पताल के ICU में भर्ती थे, लेकिन इस बार वो मौत को हरा न पाएं और बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। दुनिया को अलविदा करने से पहले उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की। इस फिल्म को लेकर वो बेहद भावुक थे। यूं तो इरफान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं थे, लेकिन अपनी बातों को शब्दों में फिरो कर रखने में माहिर थे। इरफान खान ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर अपना आखिरी संदेश लिखा। वहीं कैंसर की जंग जीत कर भारत लौटने पर उन्होंने मीडिया के लिए भावुक चिट्ठी लिखी थी, जो आपके आंखों में आंसू भर देगा।
Recommended Video

इरफान खान का आखिरी संदेश
बॉलीवुड, हॉलीवुड, थियेरट में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाले इरफान खान भले ही दुनिया को अलविदा कर चुके हैं, लेकिन वे अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनकी बातें, उनकी फिल्में और उनके डायलॉग हमेशा याद रखे जाएंगे। लंबे समय तक ब्रेन कैंसर से लड़ रहे इरफान साल 2019 में लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने मीडिया के लिए एक भावुक चिट्ठी लिखी थी। ये इरफान खान का मीडिया के लिए आखिरी संदेश था।

इरफान खान की चिट्ठी
मई 2019 में मीडिया के लिए लिखी चिट्ठी में इरफान ने लिखा था, पिछले कुछ महीने सेहत में सुधार की राह पर रहे हैं। जब आप धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे होते हैं, तो असल जिंदगी का सामना करने के लिए थकान से लड़ रहे होते हैं। मैं आपकी फिक्र से वाकिफ हूं, जानता हूं कि आपने मुझे बात करने और अपना सफर आपसे साझा करने की गुजारिश की, लेकिन मैं अभी खुद को गहराई से नाप रहा हूं। इरफान ने लिखा कि मैं छोटे-छोटे कदमों से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हूं और ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं। कोशिश कर रहा हूं कि सेहत के इस सुधार और काम को एक कर दूं। आपकी दुआओं ने मेरे दिल को छुआ है और यह मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। इरफान ने लिखा कि जिस तरह से आपने मुझे बीमारी से उबरने के लिए समय दिया और मेरी प्राइवेसी की इ्ज्जत की मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। मैं आपके इस धैर्य और आपके प्यार के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।

ट्वीटर पर आखिरी संदेश
इरफान खान ने अपने ट्वीटर पर आखिरी ट्वीट 12 अप्रैल को की थी। ट्वीटर पर उनके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपनी आखिरी फिल्म अंग्रेजी MEDIUM की स्क्रीनिंग को लेकर उन्होंने ट्वीट किया था। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था " Inside I'M Very Emotional, Outside I'M very Happy..." मतलब मैं अंदर से मैं बहुत भावुक हूं और बाहर से बहुत ही खुश है। आपको बता दें कि ये उनकी आखिरी फिल्म का बहुत ही पॉपुलर डायलॉग था, जो उन्होंने ट्वीट पर साझा किया। इससे पहले उन्होंने अंग्रेजी मीडियम फिल्म के कलाकारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात भी की थी।

'मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवांटेड मेहमान बैठे हुए हैं'
इरफान खान इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा पोस्ट नहीं डालते थे। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 93 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यहां अपना आखिरी संदेश 25 जुलाई 2018 को लिखा था, जिसमें उन्होंने फिल्म Puzzle को लेकर बात लिखी है। इरफान खान ने यूट्यूब पर अपने आखिरी मैसेज में अपने फैंस से अंग्रेजी मीडिया फिल्म को लेकर बात की और इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बयाया। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले इरफान ने फैन्स के लिए यू-ट्यूब पर अपना इमोशनल मैसेज दिया था। उन्होंने अपने भावुक संदेश में कहा कि भाईयों और बहनों मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत खास है। सच...यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से हम लोगों ने बनाया है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवांटेड मेहमान बैठे हुए हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको इत्तिला कर दी जाएगी।

चार दिन पहले मां की मौत
आपको बता दें कि इरफान खान राजस्थान के टोंक के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते थे। उनके माता-पिता दोनों टोंक के ही रहने वाले थे। चार दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मां की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। आइरफान खान लंबे वक्त तक न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से जूझते रहे। 2018 में वो इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे। ठीक होने के बाद इरफान खान आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' थी, जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, लॉकडाउन के चलते यह फिल्म सिर्फ दो दिन ही सिनेमाघरों में चल पाई।
View this post on InstagramA post shared by Irrfan (@irrfan) on












Click it and Unblock the Notifications