बॉलीवुड एक्टर धमेंद्र एक साल से नहीं मिले अपनी पत्नी हेमामालिनी से, जानें वजह
मुंबई, अप्रैल 30: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में धमेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी की चर्चा हमेशा होती है। लंबे अरसे से धमेंद्र और हेमा मालिनी पति पत्नी होने के बावजूद पिछले एक साल से एक दूसरे से एक बार भी नहीं मिले हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धमेंद्र मुंबई से दूर एक फार्म हाउस में तनहा जिंदगी बिता रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर हेमामालिनी और धमेंद्र के बीच ऐसा क्या हुआ जिस कारण बीते एक साल से ज्यादा से ये दोनों एक-दूसरे से एक बार भी मिले तक नहीं। हेमा मालिनी ने खुद खुलासा किया कि ऐसी कौन सी वजह है जो दोनों के बीच में इतनी दूरियां आईं।

हेमा और धमेंद्र के बीच इस वजह से आई दूरी
दरअसल, इन दोनों के बीच की दूरी की वजह कोरोना वायरस है। इस कोरोना ने मानवीय संबंधों के साथ खिलवाड़ किया है जो अब तक एक दूसरे के इतने करीब थे और जिनका दूर रहना नामुमकिन था वो भी आज चाह कर नहीं मिल पा रहे हैं। इन्हीं में एक दिग्गज रियल लाइफ जोड़ी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की है जो इस महामारी के कारण एक दूसरे से मिले नहीं। हेमा मालिनी ने बताया जैसे ही महामारी की शुरूआत हुई तभी से धरम जी मुंबई के बाहर अपने फार्महाउस में चले गए और वहीं रह रहे हैं।

हेमा मालिनी ने बयां किया दर्द
हेमा मालिनी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा "यह उनकी सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा है। अभी हम एक साथ समय बिताने के बजाय उसके स्वास्थ्य के बारे में सोचेंगे। हम सबसे बुरे संकट से गुजर रहे हैं जो मानव जाति ने सौ वर्षों में नहीं झेला था।अगर हमें सभ्यता को बचाना है तो हमें मजबूत होना चाहिए, भले ही इसका मतलब बड़ा बलिदान देना हो'!

धमेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने के लिए किया था धर्म परिवर्तन
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव मैरिज हुई थी। धमेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर से शादी के बाद हेमा से दूसरी शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी फिल्मी कहानी जैसी है। धमेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को अभी तक तलाक नहीं दिया है। धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हुए। वहीं हेमामालिनी से धमेंद्र ने 1980 से शादी की थी। दोनों ने शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था। धर्मेन्द्र का पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। धमेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लिए बगैर ही हेमा से शादी की थी।

धमेंद्र ने कुछ दिन पहले शेयर किया था ये वीडियो
एक्टर धमेंद्र ने कुछ समय पहले ही कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई और उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जो वीडियो धमेंद्र ने शेयर किया है उममें वो वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धमेंद्र ने कहा लॉकडाउन को लॉकडाउन करना है तो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी। बच्चों को भी इसकी जरूरत है और उन्हें भी ये देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications