इस फेमस बॉलीवुड एक्टर का होने जा रहा है तलाक, दो साल पहले की थी रॉयल वेडिंग
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और मध्य प्रदेश के दिवगंत कद्दावर नेता अर्जुन सिंह के पोते अरुणोदय सिंह ने अपनी पत्नी ली एल्टन से अलग होने की घोषणा कर दी है। अरुणोदय ने अपने ऑफिशियल इन्स्टाग्राम पर अपने तलाक की सूचना सार्वजनिक है। अरुणोदय ने शादी के ढाई साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। वह लगभग एक महीने से इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को इस खबर के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर वापसी की। अरुणोदय ने 13 दिसंबर, 2016 को मध्यप्रदेश के भोपाल के केरवा डैम में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

अरुणोदय सिंह ने लिखी भावुक पोस्ट
अरुणोदय सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखी एक भावुक पोस्ट में बताया कि, मैं कुछ दिनों से कुछ भी पोस्ट नहीं कर रहा हूं। इसका एक कारण है। मेरी शादी अब टूटने की कगार पर है। हम प्यार में तो अच्छे थे लेकिन रियलटी को सरवाइव नहीं कर पाए। हमने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की, प्रोफेशनल काउंसलिंग ली और ट्रायल सेपेरेशन भी आजमा लिया लेकिन यह सब हमारे मतभेदों को दूर करने में नाकामयाब साबित हुआ इसलिए अब बुद्धिमानी इसी में है कि हम रिश्ता खत्म करें। हम दोनों कुछ अच्छा डिजर्व करते हैं। हम इस स्थिति को पूरी मर्यादा के साथ डील करने की कोशिश कर रहे हैं।
अरुणोदय की इस घोषणा के बाद उनके फैंस चौंक गए हैं
अरुणोदय की इस घोषणा के बाद उनके फैंस चौंक गए हैं। दरअसल पिछले दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर अरुणोदय ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे शादी के जोड़े में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में अरुणोदय ने लिखा था : तुम मेरी हर सुबह को चमत्कार बनाती हो। हैप्पी एनिवर्सरी माई डार्लिग। अरुणोदय सिंह ने साल 2016 में अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड ली ऐलटन के साथ भोपाल में रॉयल शादी की थी।

अरुणोदय और ली की मुलाकात गोवा में हुई थी
खबरों की मानें तो अरुणोदय और ली की मुलाकात गोवा में हुई थी। ली का गोवा में अपना रेस्टोरेंट है। कुछ वक्त डेट करने के बाद इन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से मध्यप्रदेश के भोपाल में शादी रचाई। अरुणोदय स्व.अर्जुन सिंह के छोटे बेटे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के अरुणोदय सिंह बड़े बेटे हैं। अरुणोदय सिंह की प्राथमिक शिक्षा भोपाल में हुई। इसके बाद वह न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी, ब्राण्डैस विश्वविद्यालय से एक्टिंग का कोर्स करने चले गए। अरुणोदय आएशा, ये साली जिंदगी, जिस्म 2, मैं तेरा हीरो, बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम, मोहनजोदाड़ो और ब्लैकमेल जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल में वे एक वेब सीरिज अपहरण में दिखे थे। जिसमें उनके काम काफी प्रशंसा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications