एक्टर अमिताभ बच्चन ने किया Janta Curfew का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं JanataCurfew का समर्थन करता हूं, 22 मार्च, 7 से 9 बजे रात तक। मैं उन देशवासियों की भी जमकर सराहना करता हूं, जो इन विपरीत परिस्थितियों में भी बिना थके काम कर रहे हैं।'

janta curfew, amitabh bachchan, actor amitabh bachchan, bollywood, bollywood news, amitabh bachchan janta curfew, pm modi, narendra modi, coronavirus, कोरोना वायरस, अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड न्यूज, बॉलीवुड, पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, जनता कर्फ्यू

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा है कि ऐसी स्थिति में एक दूसरे का साथ देने के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित और सावधान रहें। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर हाथ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें 'होम क्वॉरन्टाइन' की मुहर लगी हुई थी। इसे लेकर भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि यह हाथ उनका नहीं है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'मुंबई में मतदाता स्याही के साथ हाथों पर मुहर लगनी शुरू हो गई है। सुरक्षित रहें, चौकस रहें और अगर संक्रमित पाए गए, तो पृथक रहें।' इस तस्वीर को देखकर लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि यह उन्हीं का हाथ है। हालांकि बाद में उन्होंने इस बारे में भी सब स्पष्ट कर दिया।


Recommended Video

    PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक Public Curfew |वनइंडिया हिंदी

    अमिताभ बच्चन ने इस मामले में अपने ब्लॉग में लिखा, 'सोशल मीडिया पर हाथ पर मुहर लगी तस्वीर पूरे दिन टेलीविजन चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज बनी रही और चिंतित दोस्तों ने मुझे फोन करके साहस और उम्मीद दी और हर घंटे मुझे अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े बुलेटिन को भेजने को कहा। मैं ठीक हूं। हाथ की वह तस्वीर किसी और की है, मैं बस लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहा था कि अगर ऐसी मुहर के साथ कोई दिखाई दें, तो उन्हें अलग रहने की सलाह दें.. ये मेरा हाथ नहीं है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+