अमिताभ बच्चन ने ली कोरोना वैक्सीन, ट्वीट कर बताया- कैसी है अब तबीयत

बिग बी ने भी कोरोना वायरस का टीका लगवा लिया है...

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 1 अप्रैल से कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण भी शुरू हो चुका है, जिसमें 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इस बीच गुरुवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन ली और ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या पिछले साल अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने गुरुवार देर रात ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दोपहर मैंने कोरोना वायरस का टीकाकरण करा लिया। सब कुछ ठीक है...'। बिग बी के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी कमेंट कर उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने ही अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस बात का संकेत दिया था कि वो जल्द ही कोरोना वायरस की वैक्सीन लेंगे। हाल ही में अमिताभ बच्चन की आंखों की सर्जरी भी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी।

amitabh bachchan

हाल ही में धर्मेंद्र ने भी ली थी कोरोना वैक्सीन
78 साल के अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो उम्र के इस दौर में भी पूरी जिंदादिली के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म गुलाबो-सिताबो में नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ की एक और फिल्म 'झुंड' भी कतार में है, जिसमें उन्होंने एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। अमिताभ बच्चन से पहले बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र भी कोरोना वायरस की वैक्सीन ले चुके हैं। वैक्सीन लेने के बाद धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज दूरी और मास्क के अलावा वैक्सीन लेना भी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+