मलाइका अरोड़ा ने पहना न्यूड शेड का जिमवियर, भड़के लोग, करने लगे भद्दे-भद्दे कमेंट्स

मुंबई। बॉलीवुड की बिंदास बाला मलाइका अरोड़ा इस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, वजह है उनका वायरल हुआ जिम लुक, जिसमें वो न्यूड कलर का बॉडी हगिंग जिम वियर पहने दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद लोग उनके लुक पर गंदे और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं, फिलहाल लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने वाली मलाइका की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन लोग उन्हें कपड़ों के लिए लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा के कपड़े को देखकर भड़के लोग

मलाइका अरोड़ा के कपड़े को देखकर भड़के लोग

गौरतलब है कि मुंबई में जिम जाते हुए स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा ने न्यूड कलर का बॉडी हगिंग वियर पहना था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रही थीं, जिसको देखकर कुछ यूजर्स ने तो उनके बोल्ड लुक और हिम्मत की तारीफ की लेकिन कुछ लोगों ने उन पर काफी भद्दे और अश्लील कमेंट्स किए हैं, कुछ ने तो मलाइका से पूछा है कि कुछ पहना भी है कि नहीं, तो कुछ ने लिखा है कि कुछ तो शर्म करो।

मलाइका के लुक पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स

मलाइका के लुक पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स

बता दें कि मलाइका भारतीय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं, वे भारत की टाॅप आइटम गर्ल्स में से एक हैं, वे 'छैंया छैंया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। वे 2008 में वो फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं, उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग, दबंग 2 और दबंग 3 जैसी फिल्में दी हैं।

 मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ...

मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ...

मालूम हो कि मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ। जब वे 11 साल की थीं तब ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था, उनकी मां जायस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हैं।

अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं

अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं

मलाइका की एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोड़ा है और वे भी बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं, मलाइका ने अपनी पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर से की।

 बोरला सोसाइटी में रहती थीं मलाइका

बोरला सोसाइटी में रहती थीं मलाइका

मलाइका की आंटी, ग्रेस पोलीकार्प स्कूल की प्रिंसिपल थीं। माॅडलिंग करियर शुरू करने से पहले वे बसंत टाकीज अपोजिट चेंबूर के बोरला सोसाइटी में रहती थीं।

अरबाज खान से हुआ तलाक...

अरबाज खान से हुआ तलाक...

उन्होंने बॉलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की थी, जिनसे वे एक काॅफी एड शूट के दौरान मिलीं दोनों को शादी से एक बेटा अरहान है लेकिन 2017 मई में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया और इन दिनों मलाइका अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+