'बोला-बोला नीतीश कुमार...', नेहा सिंह राठौर ने अब किस मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरा, वायरल हुआ ये गाना
Neha Singh Rathore Song Video: सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहने वालीं भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर फिर से अपने एक गानों को लेकर सुर्खियों में हैं। नेहा सिंह राठौर ने अपने इस नए गाने में बिहार के नीतीश कुमार की सरकार को बेरोजगारी को लेकर हमला बोला है। इस गाने को शेयर करते हुए नेहा सिंह ने लिखा, ''बोला-बोला नीतीश कुमार...बेरोजगारी के कौन जिम्मेदार...''
इस गाने के बोल हैं ''अबही तो बबुआ पेपर लीक हुआ है, अबही तो बबुआ आयोग जिद पर अड़ा है, अबही तो बबुआ आगे हाईकोर्ट पड़ा है, करना होगा प्रदर्शन सारी रात..., बोला-बोला नीतीश कुमार...बेरोजगारी के कौन जिम्मेदार बा।'' जहां कई सोशल मीडिया यूजर ने इस गाने पर नेहा का सपोर्ट किया है तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि ये किसी अन्य पार्टी की प्रचारक की तरह बर्ताव कर रही हैं।

नेहा सिंह राठौर के वीडियो को कांग्रेस ने भी किया शेयर
नेहा सिंह राठौर के इस गाने वाले वीडियो को कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कर कैप्शन लिखा, '' 'बोला-बोला नीतीश कुमार बेरोजगारी के कौन जिम्मेदार. पलायन रोको नौकरी दो यात्रा।'' कई सोशल मीडिया यूजर ने भी नेहा सिंह राठौर को कांग्रेस का प्रवक्ता ना बनने की सलाह दी। इसी वजह से नेहा अपने कई गानों को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं।
नेहा के गाने पर नगर अध्यक्ष जदयू जमुई राजेश कुमार वर्मा प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...लहर भी होगी ललकार भी होगी बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार होगी। बिहार का विका देखना है तो 2005 से पहले और 2005 के बाद वाला बिहार देखिए और फिर तुलना कीजिए...तब आपको समझ में आ जाएगा। यूं कैमरे के आगे पों पों करने से कुछ नहीं होगा।''
Who is Neha Singh Rathore: कौन हैं नेहा सिंह राठौर?
🔴 नेहा सिंह राठौर एक लोकगायिका हैं। नेहा बिहार के कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली है, उनका जन्म साल 1997 में हुआ था।
🔴 नेहा सिंह राठौर उस वक्त सुर्खियों में आई थीं...जब उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान '''यूपी में का बा'' गाना गाया था। उससे पहले नेहा ने भोजपुरी में कोरोना पर जागरूकता गाना भी गाया था।
🔴 नेहा सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार से की है, उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए कानपुर चली गई थीं। नेहा ने कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी में ग्रेजुएशन भी किया है।
🔴 नेहा ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। उनका अब तक का सबसे हिट गाना ''यूपी में का बा'' और "रोजगार देब का करबा नाटक" हिट रहा है।












Click it and Unblock the Notifications