प्रेशर कुकर में पत्नी को उबाला, ड्रम में सौरभ, देश के वो 5 बड़े हत्याकांड, जिन्हें सुन हिल जाएंगे आप
Crime News: सौरभ राजपूत हत्याकांड इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है और इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सौरभ और मुस्कान बचपन में साथ खेले, पढ़ें और बड़े होने पर लव मैरिज की। लेकिन, लव मैरिज के बाद मुस्कान का किसी अजनबी से अफेयर हुआ और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसने पति को मार डाला।
हालांकि, यह कोई पहला हत्याकांड नहीं है। बल्कि, तेलंगाना की माधवी, दिल्ली की श्रद्धा वॉकर से लेकर महालक्ष्मी तक ऐसे कई हत्याकांड हैं, जिनकी कहानी भुलाई नहीं जा सकती। आइए जानते है ऐसे ही देश के वो 5 बड़े हत्याकांड...जिन्हें सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

मेरठ: सौरभ की हत्या कर सीमेंट से ड्रम में छिपाई लाश
सबसे पहले बात करते है उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले सौरभ राजपूत की। सौरभ राजपूत हत्याकांड की इस वक्त पूरे देश में चर्चा हो रही है। सौरभ को पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। सौरभ राजपूत के शव के 15 टुकड़े कर सीमेंट से भरे ड्रम में दफन कर दिया। इसके बाद, हत्यारिन पत्नी...पति की हत्या करके घर में मजे से सो गई और फिर प्रेमी के साथ शिमला ट्रिप पर घूमने भी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
हैदराबाद: पत्नी के शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला
ऐसा ही एक हैरान करने वाला जनवरी 2025 में हैदराबाद के जिल्ललगुडा इलाके से सामने आया था। यहां 45 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी मैन गुरु मूर्ति ने अपनी ही 35 वर्षीय पत्नी वेंकट माधवी की हत्या कर दी थी। माधवी ने अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति गुरुमूर्ति के साथ उनका विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया था कि उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर प्रेशर कुकर में उबाला और तालाब में फेंक दिया। हालांकि, इन दावों की पुष्टि होना बाकी है।
दिल्ली: श्रद्धा वॉकर के आफताब ने किए थे कई टुकड़े, फिर फ्रिज में रखा
मई 2022 में हुए श्रद्धा वॉकर हत्याकांड तो आप सभी को याद ही होगा। इस हत्याकांड ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी थी। जी हां..श्रद्धा के लिव इन पार्टन आफताब अमीन पूनावाला ने दिल्ली स्थित उसके फ्लैट में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आफताब पूनावाला ने श्रद्धा के शरीर के कथित तौर पर 35 टुकड़े किए और उन्हें एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।
दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली। यह मामला लगभग छह महीने बाद, उस वक्त सामने आया था जब श्रद्धा के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खबर के मुताबिक, श्रद्धा के पिता ने आफताब के लिए फांसी की सजा और उसके परिवार के खिलाफ पूरी जांच की मांग की थी।
उत्तराखंड: पत्नी को 70 टुकड़ों में काटा, दो महीन तक फ्रीजर में रखा
उत्तराखंड के नैनीताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति राजेश गुलाटी ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर इलेक्ट्रिक आरी से उसके शरीर को 70 टुकड़ों में काटा और उन टुकड़ों को दो महीने तक डीप फ्रीजर में रखा। मामले का खुलासा होने के सात साल बाद, एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी ठहराया है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
बेंगलुरु: महालक्ष्मी के शव के किए थे 52 टुकड़े
सितंबर 2023 में 29 वर्षीय महालक्ष्मी की लाश बेंगलुरु स्थित एक अपार्टमेंट के फ्रिज से मिली थी। महालक्ष्मी सेल्सवुमन थी और पुलिस जांच में सामन आया था कि उसके शव के 59 टुकड़े किए गए थे। महालक्ष्मी का शव मिलने के कुछ दिनों बाद ही 31 साल के संदिग्ध मुक्तिरंजन प्रताप रे का शव ओडिशा में मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,ऐसा बताया जा रहा था कि वह महालक्ष्मी का साथी था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने कथित सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि अगर वह महालक्ष्मी को नहीं मारता, तो वह उसे मारकर छोटे-छोटे टुकड़े कर देती।
ये भी पढ़ें: प्रेमी की मरी हुई मां बनकर बात करती थी मुस्कान! मेरठ हत्याकांड के 5 चौंकाने वाले खुलासे, जानकर हो जाएंगे दंग












Click it and Unblock the Notifications