शोपियां एनकाउंटर: दो आतंकियों के शव बरामद, एनकाउंटर खत्म, सुरक्षाबलों पर हुई पत्थरबाजी
जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां जिले में एनकाउंटर अभी जारी है। इस एनकाउंटर में अब तक दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर में स्पेशल फोर्सेज का एक जवान घायल हो गया है। सुरक्षाबलों को शोपियां के कुनडलान गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां जिले में एनकाउंटर खत्म हो चुका है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वेद ने इस बारे में जानकारी दी। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। एनकाउंटर में स्पेशल फोर्सेज का एक जवान घायल हो गया है। सुरक्षाबलों को शोपियां के कुनडलान गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

नागरिकों ने की सेना पर पत्थरबाजी
सर्च ऑपरेशन उस समय एनकाउंटर में बदल गया जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने प्रतिक्रिया स्वरूप फायरिंग की। पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक जवान घायल हो गया है।
जिस जगह पर एनकाउंटर हो रहा था, वहां पर नागरिक इकट्ठा हो गए। वे एनकाउंटर वाली साइट पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी होने लगी। इस पत्थरबाजी और हिंसा को काबू में करने के लिए सेना को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। इसी मुठभेड़ में बेटे जीनत नाइकू के घिरे होने की खबर सुनकर पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जीनत हाल ही में आतंकवादी खेमे में शामिल हुआ था। जीनत के पिता मुहम्मद इशाक नायकू को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब उन्होंने सुना कि उनका बेटा कुनडलान गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घिरा हुआ है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नायकू को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications