महाराष्ट्र: समुद्र में 40 स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, 3 की मौत, 32 को बचाया गया
Recommended Video

Maharashtra: Boat carrying 40 students capsized in Dahanu | वनइंडिया हिंदी
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। समुद्रतट के पास दहानू में एक नाव डूब गई जिसमें 40 बच्चे सवार थे। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई व 32 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक नाव पर सवार सभी बच्चे पोंडा स्कूल के थे और वो पिकनिक मनाने के लिए वहां गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक नाव पर वजन ज्यादा होने के कारण नाव पलट गई।

कोस्ट गार्ड के पीआरओ के मुताबिक समुद्री कोस्ट गार्ड को खबर मिलते ही उनकी टीम ने दहानू की ओर कूच कर दिया है। बच्चों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड के नावों के अलावा मुंबई से भी कुछ नावेंं भेजी गईं हैं। साथ ही बचाव के लिए दमन से डोर्नियर एयरक्राफ्ट और हेलीकाप्टर को भी राहत और बचाव अभियान में लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications