असम में दर्दनाक हादसा, 70-80 लोगों से भरी नाव पलटी, कई लापता

गुवाहाटी। असम के सोनितपुर जिले में गुरुवार को जिया भराली नदी में एक नाव पलट गई। जिया भराली नदी में नाव के पलट जाने के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह नाव स्वदेशी निर्मित थी। जो गुरुवार को हादसे की शिकार हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव तेजपुर में लाल तपू के पास बिहिया गांव से पंच मील जा रही थी। नाव में 70 से 80 लोग सवार थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, कितने लोगों को बचाया जा सका है।

boat capsized in Jia Bharali river in Assams Sonitpur district on Thursday

इस नाव में 70 से 80 लोगों के साथ कई मोटरसाइकिलें भी थीं। स्थानील लोग नाव पर सवार होकर तेजपुर पंचमील इलाके में हर हफ्ते लगने वाले बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे थे। नाव पलटने के बाद कई लोग लापता हैं, जिनकी तालशी के लिए स्थानीय लोग और एसडीआरएफ की टीम लगातार कोशिश कर रही है।

नाव लाल टापू के नजदीक बिहिया गांव से तेजपुर के पंचमील इलाके की ओर आगे बढ़ रही थी, तभी डूब गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तेजपुर पंचमील इलाके में हर गुरुवार को एक लोकल बाजार लगता है। लोग इसी बाजार में खरीददारी के लिए जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+