Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगालः मिदनापुर में TMC दफ्तर में बम ब्लास्ट, 2 कार्यकर्ता की मौत, 5 घायल

Recommended Video

    TMC Midnapore Office में हुआ बम ब्लास्ट, कई लोग मरे | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के मकरामपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में बम ब्लास्ट किया। इस हमले में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले में पार्टी के दफ्तर को काफी नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना जोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह से गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के मलवे में निकाला।

    tmc

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत धमाके के बाद मौके पर ही हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह विस्फोट क्रूड बम से किया गया था। इस विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान टीएमसी कार्यकर्ता के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

    पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष यहीं से विधायक हैं। यह इलाका नक्सल प्रभावित भी रहा है। पुल‍िस व‍िस्‍फोट की वजह तलाशने में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+