फारुख अब्दुल्ला की रैली में ग्रेनेड से धमाका, 3 लोग जख्मी

जो लोग घायल हैं उन्हें इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अभी ये साफ नहीं कर सकी है कि ये एक आतंकी हमला था या फिर कुछ और मगर पुलिस का इतना जरुर कहना है कि ग्रेनेड का प्रयोग आतंकी अकसर हमलों में करते आए हैं। फिलाहल मामले की छानबीन चल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खानयार इलाके में रैली स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज ग्रेनेड विस्फोट के जैसी थी। पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मंच पर मौजूद अब्दुल्ला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये विस्फोट मुझे डरा नहीं सकते और न ही नेशनल कांफ्रेंस के लिए वोट करने से आपको रोक सकते हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी भी संगठन ने अब तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications