प्रेमिका की डिमांड से तंग आकर प्रेमी ने प्यार से बुलाकर की हत्या, लाश को जंगल में फेंका
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांगों से दुखी होकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के शव को जंगल में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मामला पुणे के वारजे पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 19 वर्षीय प्रेरणा शशिकांत कांबले और विपुल भवरलाल शहा के बीच प्रेम संबंध थे। बताया कि प्रेमिका प्रेरणा शशिकांत कांबले अपने प्रेमी विपुल भवरलाल को काफी समय से ब्लैकमेल करके रुपयो की मांग कर रही थी। प्रेमिका की मांगों से तंग आकर आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। साजिश में उसने अपने दोस्त लहू गोणते को शामिल किया।
प्रेमिका को घूमने के बहाने बुलाकर मुलशी लेकर गया। वहीं कार में अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और प्रेमिका के शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गया। बता दें कि युवती के घर से लापता होने पर परिजनों ने वारजे पुलिस थाना में मीसिंग का केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी विपुल भवरलाल शहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लहू गोणते अब तक फरार है। जिसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications