एक्ट्रेस तब्बू के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर छेड़खानी, गलत तरीके से छूने लगा शख्स

नई दिल्ली। 19 साल पुराने काला हिरण मामले में जोधपुर कोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने सलमान खान समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में मौजूद करने को कहा है। कोर्ट के फैसले से पहले तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम, सैफ अली खान जोधपुर पहुंचें। जोधपुर एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस तब्बू को छेड़खानी की शर्मनाक घटना का सामना करना पड़ा। जोधपुर एयरपोर्ट से निकले के दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ थी।

 Blackbuck Poaching Case: Tabu Harassed at Jodhpur Airport

जब तब्बू वहां से निकल रही थीं तो एक शख्स ने सुरक्षाकर्मियों के बीच घुसते हुए तब्बू को गलत तरीके से छूओ। हालांकि तब्बू के सुरक्षा गार्ड्स ने शख्स को फौरन ही वहां से हटा दिया, लेकिन तब्बू इस बात से बेहद गुस्से में नजर आई और पीछे पलटकर उन्होंने शख्स को चेतावनी दी।

गौरतलब है कि 1998 में हम साथ साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरन के शिकार का आरोप लगा था। वहीं फिल्म में उनके साथी कलाकार नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सैफ अली खान भी उस वक्त सलमान के मौजूद थे। उनपर शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 5 अप्रैल को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+