Black money: कालेधन जांच से पहले ही खाली होने लगे खाते
पिछले कई वर्षों से सरकारों ने ही कालेधन वापस लाने के तमाम वायदे किए हैं। लेकिन आज तक इन वायदों को पूरा नहीं किया गया। सौ दिनों के भीतर कालाधन वापस लाने के वायदे के साथ सत्ता में आई भाजपा भी अपने दावे सौ फीसदी खरी नहीं उतर पाई है। अभी तक कालेधन रखने वालों की सूची भले ही जांच टीम को सौंप दी है लेकिन नामों का खुलासा नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा कालेधन जांच पर नकारात्मक रूप में पड़ेगा।

खाते खाली होना शुरू
कालेधन की जांच के लिए आगे बढ़ाए गए कदमों के बाद तुरंत से अचानक से कई हस्तियों ने अपनी काली कमाई को विदेशी बैंकों से निकाल लिया है। सरकार ने जांज टीम को 627 नामों की सूची दी है। जिसमें 289 खाते ऐसे हैं जिनमें अब कोई पैसा ही नहीं बचा है। कालाधन विदेशी बैंकों से बहुत तेजी से निकाला जा रहा है।
जांच में क्या हो रहा किसी को नहीं पता
एसआईटी जांच की जा रही है। सरकार ने कालेधन रखने वालों के नामों की सूची जांच टीम को दे दी है। लेकिन इससे सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि इसमें पारदर्शिता नहीं है। अगर सरकार की ओऱ से कालेधन से जुड़े नामों का सार्वजनिक खुलासा कर दिया जाता तो पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आ जाती। इसके अलावा किसी प्रभावशाली व्यक्ति को जांच प्रभावित करने का मौक भी नहीं मिलता।












Click it and Unblock the Notifications