देश में तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज, पिछले 3 हफ्ते में 150% बढ़े मामले, 2100 मौतें

नई दिल्ली, 11 जून। देश अभी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से उबरने की कोशिश कर रहा है, इस बीच म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि ब्लैक फंगस बीमारी कोविड से भी कही ज्यादा जानलेवा है, इससे पीड़ित मरीजों में मृत्यु दर 50 फीसदी है। महामारी के बीच भारत के कई हिस्सों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते तीन सप्ताह में देशभर से 31,216 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 2,109 मौतें हुई हैं।

Recommended Video

    Black Fungus का कहर, अब तक 31 हजार से ज्यादा मामले, Maharashtra टॉप पर | वनइंडिया हिंदी
    Black fungus patients increasing rapidly in the country 2100 people died in last 3 weeks

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक फंगस मामलों में आई वृद्धि की वजह एम्फोटेरिसिन-बी दवा की कमी को बताया जा रहा है, जो इस बीमारी के लिए रामबाण मानी जाती है। कोरोना की तरह ब्लैक फंगस से भी सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 7,057 मामलों दर्ज किए गए हैं जबकि 609 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजरात 5,418 मामलों और 323 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान 2,976 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक 25 मई को महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के सिर्फ 2,770 मामले और गुजरात में 2,859 मामले दर्ज किए गए थे।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान के अस्पतालों में लगातार बढ़ रही है ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या, इंजेक्शन की कमी बन रही है चुनौती

    इन आंकड़ों के मुताबिक बीते तीन सप्ताह में देश में ब्लैक के मामले में 150 फीसदी का उछाल आया है। एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस के कारण कुल 17 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इस घातक संक्रमण से पीड़ित 11 अन्य ने विभिन्न स्वास्थ्य कारकों के कारण दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि बुधवार तक राज्य में 276 ब्लैक फंगस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ब्लैक फंगस के अलावा व्हाइट फंगस का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, दिल्ली समेत कई प्रदेशों में इस बीमारी से पीड़ित मरीज पाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+