ब्लैक फंगस: दंत चिकित्सक से जानिए फंगल इंफेक्शन से बचने के सरल उपाय
नई दिल्ली, 22 मई: कोरोना वायरस के कारण मनुष्यों में कई नई बीमारियां फैल रही हैं। COVID के ठीक होने के बाद मरीजों में ब्लैक फंगस नामक बीमारी तेजी से फैल रही है। ब्लैक फंगस जिसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है, जैसा कि नाम से पता चलता है, एक संक्रमण रोग है जो आमतौर पर उन रोगियों में देखा जा रहा है जिन्हें लंबे समय तक स्टेरॉयड दिया गया था, या जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे, या वे जो ऑक्सीजन सपोर्ट या वेंटिलेटर पर थे, अस्पताल में गंदगी के बीच भर्ती थे या जो मधुमेह जैसी अन्य बीमारी के लिए दवा ले रहे हैं। डाक्टरों का मानना है कि अगर समय पर इलाज न किया जाए तो काले फंगस का संक्रमण घातक हो सकता है।

COVID मरीजों के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाएं और एस्ट्रेराइड COVID-19 रोगियों और शुगर पेसेंट के खून में शुगर के स्तार को भी बढ़ा सकता है जिसके कारण ब्लैक फंगस का खतरा हो जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उन लोगों में इस संक्रमण का पता लगाया जा रहा है जो ठीक हो रहे हैं या कोरोना -19 से उबर चुके हैं, चूंकि यह संक्रमण मरीज के मुंह में हो सकता है इसलिए दांतों की सफाई में कुछ सरल नियमों का पालन करके आप काले फंगस समेत अन्य संक्रमणों से आप अपने को सुरक्षित कर सकते हैं। दंत चिकित्सक से जानिए इस संक्रमण से बचने के टिप्स....
ब्लैक फंगस संक्रमण होने का कारण
आईसीयू में ऑक्सीजन थेरेपी से गुजर रहे लोग, जहां ह्यूमिडिफायर का उपयोग किया जाता है, नमी के संपर्क में आने से जोखिम अधिक होता है। इस प्रकार, ऑक्सीजन थेरेपी के लिए sterile पानी का उपयोग करने की सिफारिश की गई है।कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, स्टेरॉयड का अत्यधिक प्रयोग, वोरिकोनाज़ोल थेरेपी और अनियंत्रित मधुमेह भी लोगों को ब्लैक फंगस संक्रमण के खतरे में डालते हैं।
ब्लैक फंगस के लक्षण
ब्लैक फंगस के मुख्य लक्षणों में मुंह का रंग, जीभ, मसूड़ों, भरी हुई नाक, तेज दर्द, चेहरे की सूजन, आंखों के नीचे भारीपन, बेचैनी, बुखार और सिरदर्द शामिल हैं।
मुंह और दांत की साफ सफाई से संक्रमण से बचाव के उपाय
डाक्टरों ने बताया कि आप ब्लैक फंगस संक्रमण होने की संभावना को कैसे कम कर सकते हैं। काले फंगस को रोकने के लिए तीन प्रमुख उपाय दंत चिकित्सकों ने सुझाए हैं।COVID ठीक होने के बाद, स्टेरॉयड और अन्य दवाओं का सेवन मुंह में बैक्टीरिया या फंगस को बढ़ने में सक्षम बनाता है और साइनस, फेफड़े और यहां तक कि मस्तिष्क में भी समस्या पैदा करता है। दिन में दो-तीन बार ब्रश करके और मुंह की सफाई करके अपने मुंह की देखभाल करने से बहुत मदद मिल सकती है।
- रोगियों के लिए बीमारी के प्रभाव से खुद को बचाने के लिए COVID-19 के ठीक होने के बाद अच्छी मुख के अंदर की स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है।
- मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अपना टूथब्रश बदल लें और नियमित रूप से अपना मुंह धोते रहें।
- कोविड से ठीक हो चुके रोगी को अपना ब्रश को चेंज कर देना चाहिए। ब्रश और टंग क्लीनर को नियमित रूप से एंटीसेप्टिक माउथवॉश से साफ करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications