शेरा के लिए 'भगवान' हैं सलमान खान, 20 साल से कर रहे हैं अपने 'मालिक' की सुरक्षा

सलमान खान को आज 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सलमान खान के साथ इस दौरान उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे, जो खुद पिछले 20 सालों से उनकी हिफाजत कर रहे हैं। शेरा पिछले 20 सालों से साए की तरह सलमान के साथ रहते हैं।

Recommended Video

    Salman Khan के Jodhpur Central Jail जाने से जुदा हुआ Bodyguard Shera | वनइंडिया हिन्दी
    Salman Khan

    नई दिल्ली। सलमान खान को आज 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सलमान खान के साथ इस दौरान उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे, जो खुद पिछले 20 सालों से उनकी हिफाजत कर रहे हैं। शेरा पिछले 20 सालों से साए की तरह सलमान के साथ रहते हैं। शेरा और सलमान के रिश्ते इतने पारिवारिक हैं, कि इनकी दोस्ती के बॉलवुड में कसीदे भी पढ़े जाते हैं। वहीं सलमान को हर मुश्किल से निकालने के लिए शेरा मोटी रकम भी वसूलते हैं।

    सिख परिवार में जन्में थे शेरा

    सिख परिवार में जन्में थे शेरा

    शेरा का जन्म मुंबई के अंधेरी में एक सिख परिवार में हुआ था और उनका असली नाम गुरमीत सिंह है। बचपन से ही शेरा का पढ़ाई में मन नहीं लगता था और वो अधिकतर समय अपने पिता की ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में बिताते थे। इसके बाद उनकी रूचि बॉडीबिल्डिंग में बढ़ने लगी और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। शेरा ने मिस्टर मुंबई और मिस्टर महाराष्ट्र में भाग लिया था, जिसमें वो दूसरे स्थान पर थे।

    ऐसे मिले थे शेरा और सलमान

    ऐसे मिले थे शेरा और सलमान

    शेरा के बॉडीबिल्डिंग ही उन्हें सिक्योरिटी के बिजनेस में लेकर आई। सलमान से शेरा कि मुलाकात साल 1995 में एक पार्टी में हुई थी जो हॉलीवुड स्टार केएनू रीव्स के लिए रखी गई थी। हालांकि उनकी जिंदगी में शेरा की जगह तब बनी जब एक इवेंट के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी और सोहेल ने सलमान के लिए नया बॉडीगार्ड ढूंढना शुरू कर दिया था। इसके बाद ही शेरा को सलमान का बॉडीगार्ड बनाया गया। सोहेल ने शेरा से पूछा भी था, 'भाई के साथ हमेशा रहोगे?'

    शेरा के लिए 'मालिक' हैं सलमान खान

    शेरा के लिए 'मालिक' हैं सलमान खान

    जहां देश-दुनिया के लिए सलमान 'भाई' हैं , वहीं शेरा के लिए वो 'मालिक' हैं। सलमान के लिए शेरा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मालिक का मतलब मास्टर होता है और सलमान मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी कुर्बान कर दूंगा। वो मेरे लिए भगवान हैं।' शेरा सिर्फ ऐसा कहते नहीं हैं, वो वाकई सलमान के लिए कुछ भी कर सकते हैं। पिछले 20 सालों से शेरा साए के जैसे अपने 'मालिक' के साथ रहते हैं। सलमान को किसी भी मुश्किल से निकालना हो या भीड़ हटाने के लिए गाड़ी के आगे पैदल भागना, शेरा सलमान की हिफाजत के लिए कितनी भी मुश्किल सह सकते हैं।

    सलमान ने शेरा को समर्पित की थी फिल्म 'बॉडीगार्ड'

    सलमान ने शेरा को समर्पित की थी फिल्म 'बॉडीगार्ड'

    सलमान और शेरा के बीच अब रिश्ता परिवार जैसा है। जितना शेरा सलमान को मानते हैं, उतनी ही इज्जत शेरा के लिए सलमान के दिल में है। सलमान ने शेरा के लिए एक पूरी की पूरी फिल्म 'बॉडीगार्ड' ही समर्पित कर दी थी। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में शेरा भी दिखाई दिए थे। सलमान खान को सिक्योरिटी देने के लिए शेरा मोटी रकम भी वसूलते हैं। खबरों के अनुसार शेरा साल का लगभग 2 करोड़ रुपये लेते हैं। यानि सलमान को हर मुश्किल से बचाने के लिए शेरा को हर महीने 16 लाख रुपये मिलते हैं।

    शेरा को परिवार मानते हैं सलमान

    शेरा को परिवार मानते हैं सलमान

    सलमान खान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट और सिक्योरिटी कंपनी भी खोली है। शेरा दो कंपनियों के मालिक हैं, इवेंट कंपनी विजक्राफ्ट और सिक्योरिटी कंपनी टाइगर सिक्योरिटी है। टाइगर सिक्योरिटी सेलेब्रिटीज को सिक्योरिटी देती है। ये भी सुनने में आया था कि शेरा के बेटे टाइगर को सलमान बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं। टाइगर सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

    ये भी पढ़ें: #SalmanVerdict सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार: जानिए 1998 से अब तक क्या हुआ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+