लापता सुखोई-30 विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, पायलटों की तलाश जारी

शुक्रवार को लापता विमान सुखोई-30 एमकेआई का मलबा मिला था हालांकि इसके ब्लैक बॉक्स का कोई पता नहीं चला था।

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के लापता विमान सुखोई-30 एमकेआई का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ये विमान मंगलवार को अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में शुक्रवार को विमान का मलबा मिला था। अभी भी इस विमान के पायलटों को बारे में जानकारी नहीं मिली है। जांच अभियान तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

लापता सुखोई-30 विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, पायलटों की तलाश जारी

दोनों पायलटों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

शुक्रवार को लापता विमान सुखोई-30 एमकेआई का मलबा मिला था हालांकि इसके ब्लैक बॉक्स का कोई पता नहीं चला था। मलबा मिलने के तीन दिन बाद जांच दल ने अरुणाचल प्रदेश के जंगल से विमान का ब्लैकबॉक्स भी बरामद कर लिया है। फिलहाल अब सभी को सुखोई-30 एमकेआई के दोनों पायलट की तलाश है। जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि विमान मंगलवार को असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के आस-पास लापता हो गया था। विमान का मलबा असम के तेजपुर एयरबेस से 60 किमी दूर घने जंगल में मिला था। पूरे मामले में वायुसेना की ओर से कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+