राकेश टिकैत का ऐलान, घर जाने के लिए मजबूर किया तो किसान जला देंगे अपनी फसलें

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज देशभर में रेल रोको अभियान का ऐलान किया है। ये दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रहेगा। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, केंद्र किसी भी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि किसान फसल की कटाई के लिए वापस जाएंगे।

Recommended Video

    Farmer Protest : Hisar से Rakesh Tikait का ऐलान- खड़ी फसल में लगा देंगे आग | वनइंडिया हिंदी
    BKUs Rakesh Tikait says Centre should not be under any misconception that farmers will go back

    हिसार जिले के खरकपुनियों में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि, केंद्र किसी भी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि किसान फसल की कटाई के लिए वापस जाएंगे। यदि वे मजबूर करेंगे तो हम अपनी फसलों को जला देंगे। उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि विरोध 2 महीने में खत्म हो जाएगा। हम फसल के साथ-साथ विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। उन्होंने कहा कि कानून वापसी तक किसान कहीं जाने वाला नहीं है। कानून वापसी से ही किसानों की घर वापसी संभव है।

    राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि, इसके साथ ही सरकार को एमएसपी पर कानून भी लाना होगा। सरकार को पहली बार मजबूत लोगों से पाला पड़ा है। उन्होंने कहा कि, हमारा लक्ष्य 40 लाख ट्रैक्टरों का है, देशभर में जाकर 40 लाख ट्रैक्टर इकट्ठा करेंगे। टिकैत ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि, सरकार की ओर से ज्यादा समस्या की तो ये ट्रैक्टर भी वहीं हैं, ये किसान भी वही है, ये फिर दिल्ली जाएंगे। इस बार हल क्रांति होगी, जो खेत में औजार इस्तेमाल होते हैं, वे सब जाएंगे।

    रेल रोको आंदोलन को लेकर टिकैत ने कहा कि, ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रेन चल ही कहां रही है? एक दो ही ट्रेन चल रही है, सरकार का इसे भी प्राइवेट हाथों में बेचने का प्लान है। उन्होंने किसान महापंचायत के लिए पश्चिम बंगाल जाने को भी जायज ठहराया और कहा कि इसका वहां होने वाले चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। रेल यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार होने की आशंका के सवाल पर टिकैत ने कहा, "कौन करेगा दुर्व्यवहार? जो भी करेगा उन पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को चने बांटेंगे, दूध और पानी पिलाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+