अब सरकार के इस बड़े फैसले के खिलाफ टिकैत, कहां करेंगे विरोध, जानिए पूरा मामला
अब सरकार के इस बड़े फैसले के खिलाफ टिकैत, कहां करेंगे विरोध, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली, 02 दिसंबर: नरेंद्र मोदी सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है। सरकार द्वारा किए जा रहे इस समझौते के बाद पशुपालकों के सामने उनके अस्तित्व का संकट पैदा हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर सकता है। इस बात के संकेत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्त राकेश टिकैत ने दिए है।

राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है, जिसके तहत 20-22 रुपये प्रति लीटर दूध बेचने की योजना है। सरकार के विदेशों से दूध आयात करने के फैसले से देश के पशु पालकों के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो जाएगा। किसान इसका विरोध करेंगे।'
राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार एक तरफ तो किसानों की आमदनी दुगुना करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर ऐसे-ऐसे कानून ला रही है कि किसानों के सामने संकट खड़ा हो रहा है। कुछ दिन पहले भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ केंद्र सरकार के समझौता करने पर आपत्ति जताई थी, अब उन्होंने खुलकर इसका विरोध करने की बात कह दी है।
मालूम हो कि कृषि कानून की वापसी को लेकर राकेश टिकैत यूपी गेट पर किसानों के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, जब केंद्र सरकार ने कृषि कानून की वापसी की उसके बाद टिकैत अपने लाव-लश्कर के साथ यूपी गेट से वापस अपने गांव गए थे। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक पोस्टर जारी किया था जिस पर लिखा था घर वापसी। घर वापसी के दौरान उनके काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया था। अब वो ऑस्ट्रेलिया के साथ दुग्ध कारोबार को लेकर होने वाले समझौते का विरोध करने का संकेत दे रहे हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications