BJP की सातवीं लिस्ट जारी, नवनीत राणा और गोविंद करजोल को मिला टिकट

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में 2 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। नवनीत राणा महाराष्ट्र की अमरावती सीट से उतारा गया है।

वहीं कर्नाटक में चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट मिला है। उम्मीदवार बनाये जाने के के बाद नवनीत राणा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करती हैं। पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, उसके लिए वह अभारी हैं।

BJP releases 7th list

आपको बता दें कि इससे पहले नवनीत राणा की संभावित उम्मीदवारी का विरोध किया जा रहा था। बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। नवनीत राणा की उम्मीदवारी का विधायक बच्चू कडू और शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने विरोध किया था।

नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव नवनीत राणा ने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराकर एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सीट हासिल की थी।

दिलचस्प बात है कि उन्हें ये जीत कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन से मिली थी। हालांकि, नवनीत राणा ने कुछ ही महीनों के बाद अपना समर्थन एनडीए सरकार को देने का फैसला किया। इसके बाद से वो बीजेपी के साथ दिखाई देती हैं।

अप्रैल 2022 में मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की थी। जब उन्हें और उनके पति को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की धमकी पर कथित तौर पर "विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने" के लिए गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि नवनीत राणा की जाति प्रमाणपत्र पर फैसला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। बॉम्बे हाईकोर्ट पहले ही राणा के जाति प्रमाणपत्र को मुद्दा बना चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+