भाजपा का आरोप- तेलंगाना में अपनी सरकार चलाने के लिए सीएम रेवंत पार्टी नेतृत्व पर निर्भर हैं
लोकसभा चुनाव से तेलंगाना में विपक्षी पार्टी भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा के तेलंगाना उपाध्यक्ष एनचवीएसएस प्रभाकर ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के सीएम पदभार संभालने के बाद कई बार दिल्ली का दौरा करने को लेकर जमकर आलोचना की है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रभाकर ने सीएम बनने के बाद बार-बार दिल्ली का दौरा करने पर सीएम रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा मुख्यमंत्री स्वतंत्र रूप से काम करने में असमर्थ थे और उन्हें राज्य में अपनी सरकार चलाने के लिए कांग्रेस आलाकमान से निर्देश लेने के लिए दिल्ली जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।.
भाजपा उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपना प्रशासन अपने फार्महाउस से चलाते थे वहीं तेलंगना के नए सीएम रेवंत दिल्ली में पार्टी नेतृत्व पर निर्भर हैं। यहां राज्य भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रभाकर ने आरोप लगाया कि बिना किसी उचित योजना के, कांग्रेस ने लोगों के लिए अपनी छह गारंटियों की घोषणा की और तेलंगाना में सत्ता हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications