असम में जाली नोट की तस्करी में बीजेपी यूथ विंग का नेता गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीन और जाली नोट बरामद
असम में जारी नोट की तस्करी करने के मामले में बीजेपी यूथ विंग के नेता आमिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घर में छापेमारी के दौरान एक प्रिंटिंग मशीन और जाली नोट बरामद हुए हैं।

नकली नोटों की तस्करी के मामले में असम के बीजेपी यूथ विंग के नेता आमिर हुसैन को शुक्रवार रात रुपोहीहाट इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आमिर हुसैन के घर छापेमारी कर करेंसी प्रिंटिंग मशीन और बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि नकली भारतीय मुद्रा के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान भाजपा विंग के नेता आमिर हुसैन के घर छापा मारा । साथ ही ये भी पाया गया कि हुसैन कई सालों से जाली नोटों के व्यापार में शामिल था। बता दें किअसम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार सत्ता में है।
पुलिस ने आगे बताया कि आमिर हुसैन से पूछताछ की जा रही हैं, मामले में आगे की जांच की जा रही है। साथ ही उससे आसपास के इलाके में नकली नोटों के कनेक्शन या नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। नागांव पुलिस ने हाल ही में सब इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की मौत के बाद राज्य में नकली सोना और नोट के रैकेट का खुलासा करने के लिए अभियान शुरू किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नकली सोने के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसके साथ ही असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर कई लोगों से 9.52 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मून इंगतिपी को भी गिरफ्तार किया है। ये भी बीजेपी के किसान मोर्चा का नेता था।












Click it and Unblock the Notifications