बीजेपी जिलाध्यक्ष के नाम के आगे 'श्री' न लिखने पर जेई को मारा थप्पड़, थाने पहुंचा मामला

दिल्ली में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने एमसीडी के जूनियर इंजीनियर और उनकी टीम की पिटाई कर दी। भाजपा कार्यकर्ता इस बात से नाराज थे कि बोर्ड पर भाजपा पार्षद का नाम ऊपर था और जिलाध्यक्ष का नाम नीचे था और उनके नाम के आगे 'श्री' नहीं लगाया गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने एमसीडी के जूनियर इंजीनियर और उनकी टीम की पिटाई कर दी। भाजपा कार्यकर्ता इस बात से नाराज थे कि बोर्ड पर भाजपा पार्षद का नाम ऊपर था और जिलाध्यक्ष का नाम नीचे था और उनके नाम के आगे 'श्री' नहीं लगाया गया था। इस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं और एमसीडी कर्मचारियों में बहस हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस मामले की गूंज दिल्ली विधानसभा में भी सुनने को मिली।

BJP

दिल्ली के शकरपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बोर्ड के कारण एमसीडी कर्मचारियों की पिटाई कर दी। शकरपुर क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक बोर्ड लगाया गया था, जिसपर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा का नाम भाजपा पार्षद नीतू त्रिपाठी से नीचे लिखा गया था। बोर्ड पर नाम को लेकर दोनों में पहले काफी समय से तनाव चल रहा था। सोमवार को एक बोर्ड लगाया गया जिसमें सांसद महेश गिरी के साथ सिर्फ स्थानीय पार्षद नीतू त्रिपाठी का नाम था।

ये भी पढ़ें: शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, '4 साल में जितने जवान शहीद हुए, उतने 50 साल में नहीं हुए'

जिलाध्यक्ष का नाम न होने पर मामले ने तूल पकड़ा तो अगले दिन नया बोर्ड लगाया गया। इस बोर्ड पर नीतू त्रिपाठी के नीचे रामकिशोर शर्मा का नाम लिखा गया। पार्षद के नीचे नाम लिखे होने और उसके आगे 'श्री' न लिखने से नाराज जिलाध्यक्ष रामकिशोर ने जेई को बुलाकर धमकाया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार वर्मा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। जेई से नाम के आगे 'श्री' न लिखने पर सवाल किया गया तो उसने कहा कि उसने सांसद और पार्षद के नाम का बोर्ड लगाया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और मामला थाने पहुंच गया। आप ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया।

ये भी पढ़ें: आप विधायक को आतंकी कहने पर बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+