शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, '4 साल में जितने जवान शहीद हुए, उतने 50 साल में नहीं हुए'

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे जितने जवान पिछले चार साल में शहीद हुए हैं, उतने पिछले 50 साल में नहीं हुए।'

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मंगलवार को आंतकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए। आतंकी भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। इस बीच जवानों की शहादत को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे जितने जवान पिछले चार साल में शहीद हुए हैं, उतने पिछले 50 साल में नहीं हुए।'

sanjay raut

आपको बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर के गुरेज सेक्‍टर में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हुए हैं। इनमें एक मेजर रैंक का ऑफिसर भी शामिल है। ये सैनिक उस समय शहीद हुए, जब मंगलवार की सुबह घुसपैठ की कोशिश में लगे आठ आतंकियों के साथ एलओसी पर स्थित गुरेज सेक्‍टर में एनकाउंटर हुआ। आतंकवादी 36 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की पोस्‍ट के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

'मोदी सरकार में महिलाएं असुरक्षित'

आपको बता दें कि हाल के दिनों में शिवसेना लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। पिछले दिनों शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम हो रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में ठाकरे ने कहा कि बीते चार साल से हिन्दुत्व की जो परिभाषा गढ़ने की कोशिश की जा रही है, वो उससे इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि गायों को बचाने की होड़ मची है लेकिन महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। हम गौ माता को बचा लेंगे लेकिन मेरी माता का क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+