केरल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने CPM पर लगाया आरोप

बीजेपी के एक नेता ने आरोप लगाया कि जब से केरल में सीपीएम की अगुवाई वाली सरकार बनी है तब से राज्य में बीजेपी के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।

त्रिवेंद्रम। केरल के कन्नूर जिले में बुधवार रात बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पार्टी ने हत्या का आरोप विरोधी पार्टी सीपीएम पर लगाया है। कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में पार्टी ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। राज्य में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले लगातार सामने आए हैं।

केरल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने CMP पर लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक, 52 वर्षीय मुल्लाप्रम एजुथान संतोष घर में अकेले था जब उसकी हत्या हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या राजनीति से प्रेरित है। READ ALSO: बिहार: AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो कारोबारियों की हत्या

बुधवार को ही बीजेपी के एक नेता ने आरोप लगाया था कि जब से केरल में सीपीएम की अगुवाई वाली सरकार बनी है तब से राज्य में बीजेपी के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही कई कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हत्याओं के मामले में केरल पहले स्थान पर आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+