बीजेपी कार्यकर्ता का मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

घटना मैसूर की है, जहां 35 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला है। बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान मगली रवि के तौर पर हुई है।

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में एक बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

ravi bjp worker

परिजनों ने थाने में दर्ज कराया मामला

घटना मैसूर की है, जहां 35 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला है। बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान मगली रवि के तौर पर हुई है। रवि का शव प्रियपाटना इलाके में मिला है।

बताया जा रहा है कि रवि को आखिरी बार तब देखा गया था जब वह प्रियापाटना से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने स्थानीय थाने में रवि की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

मैसूर के एसपी रवि चेन्नान्नवर ने बताया कि रवि बीजेपी कार्यकर्ता था। शुरूआती जानकारी में पता चला है कि मगली रवि का किसी से विवाद नहीं था। इस बीच रवि के परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर केस दर्ज किया है।

मैसूर के एसपी का बयान, आईपीएस अधिकारी करेंगे मामले की तफ्तीश

मैसूर के एसपी ने बताया कि धारा 302 के तहत एक केस दर्ज किया गया है, वहीं पूरे मामले की तफ्तीश के लिए एक आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

पुलिस की मानें तो शुरूआती जानकारी में मामला हादसे का लग रहा है। बताया जा रहा है कि रवि का शव पुलिस स्टेशन के करीब पाया गया।

जांच में पता चला है कि बाइक पर कुछ निशान मिले हैं, वहीं सड़क पर बाइक के फिसलने के भी निशान पाए गए हैं। इस बीच परिवार ने पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर शिकायत दर्ज कराई है।

बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद गरमा सकती है सियासत

इस बीच रवि की मौत के मामले ने एक बार फिर बीजेपी और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं को नाराज कर दिया है। बता दें कि राज्य में बीजेपी-संघ कार्यकर्ताओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर पार्टी और संगठन के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन और रैलियां कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+