हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत, देखें पूरे परिणाम
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। भाजपा की इस जीत का सबसे बड़ा कारण नरेंद्र मोदी की लहर बताया जा रहा है, जो लोकसभा चुनाव के पहले चली थी। हरियाणा में कुल 90 सीटें हैं, इनमें से 48 सीटें जीत कर भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। प्रस्तुत हैं विधानसभा चुनाव के पूरे परिणाम।
कौन-कौन सी पार्टियां उतरीं मैदान में-
इस बार हरियाण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल), इंडियन नेशनल लोक दल, शिरोमणि अकाली दल।
परिणाम तालिका में देखं
| पार्टी | सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी | 48 |
| इंडियन नेशनल लोक दल | 19 |
| इंडियन नेशनल कांग्रेस | 15 |
| हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) | 2 |
| बहुजन समाज पार्टी | 1 |
| शिरोमणि अकाली दल | 1 |
| निर्दलीय | 5 |
इस साल भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत भी रहा। भाजपा के खाते में 33.4 प्रतिशत से ज्यादा वोट आये। वहीं कांग्रेस के खाते में 20.6 प्रतिशत। बसपा को मात्र 4.4 प्रतिशत वोट मिले, जबकि हरियाणा जनहित कांग्रेस को 3.6 प्रतिशत वोट मिले।
उत्तर प्रदेश तक जायेगी यह लहर
वोट प्रतिशत के बढ़ने से साफ है कि भाजपा की लहर हरियाणा में चल चुकी है और यह लहर अब उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की तरफ रुख करेगी। इसी साल के अंत में या फिर 2015 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने हैं। वहीं 2017 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे।













Click it and Unblock the Notifications