'मोदी सरकार' बनी तो हल होगा तम‍िल मसला : राजनाथ

rajnath singh
नई दिल्ली। राजनीत‍ि की दिशा अब व्यक्त‍िगत बयानबाजी की ओर तेजी से बढ़ चुकी है। लोकतंत्र के उत्सव का प्रसाद 16 मई को सभी दलों को मिल जाएगा, लेकिन फिर भी जुबानी हमले जारी हैं।

इसी कड़ी में नरेंद्र मोदी की ओर से वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर घडि़यां बांटने को लेकर निशाना साधने के एक दिन बाद बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस शासन का अब अंत हो रहा है।

यह भी पढ़ें - किसे चुनेंगी 'मोदी सरकार'

उन्होंने कहा, अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे का समाधान निकाल लिया जाएगा। सिंह ने कहा, चिदंबरम 1984 से मंत्री रहे, लेकिन इस क्षेत्र में उद्योग नहीं लगाए और न ही युवकों के लिए रोजगार मुहैया करवाया। घडि़यों का वितरण इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस शासन का वक्त अब खत्म हो रहा है।

उन्होंने आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन ने इस धारणा को खत्म कर दिया कि द्रमुक अथवा अन्नाद्रमुक का कोई विकल्प नहीं हो सकता। सिंह ने दावा किया कि 1998 से 2004 के बीच के एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार नहीं था व देश खुशहाली की ओर बढ़ रहा था।

सिंह ने पार्टी के उस नारे को दोहराया जिसमें स्ंगीत के साथ कहा गया है कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+