अनुच्छेद 370 को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी BJP, आगामी विधानसभा चुनाव में होगा मुख्य मुद्दा

नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। 1 सितंबर से शुरू होने वाले इस देशव्यापी अभियान का आगाज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत लोगों को बताया जाएगा कि अनुच्छेद 370 को क्यों खत्म किया गया और इसके नतीजे क्या होंगे? मतलब एक तरह से बीजेपी लोगों को बताएगी कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का लोगों को क्या फायादा मिलेगा।

BJP will Satrt awareness campaign on article 370, main issue will be in upcoming election

इसके साथ-साथ पार्टी भविष्य में दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी प्रमुख मुद्दे के रूप में शामिल करेगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को इसी महीने की पांच तारीख को हटाने का ऐलान किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में सरकार के फैसले के बारे में बताया। फिलहाल अनुच्छेद 370 को हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं।

हालांकि सुरक्षा और शांति को देखते हुए वहां के नेताओं को अभी भी नजरबंद रखा गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और पी‍डीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं। गुरुवार शाम को महबूबा मुफ्ती से उनकी मां और बहन रूबया सईद ने मुलाकात की। उधर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

यहां तक की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र से लेकर अन्‍य मंचों अंतरराष्‍ट्रीय बेइज्‍जती कराने के बाद भी पाकिस्‍तान बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान किसी भी तरह से जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करना चाह रहा है। इसके लिए वो सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान की आवाम से भी एक घंटे घरों से बाहर निकल कर भारत के फैसले का विरोध करने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- Video: पीएम मोदी का नाम लेते ही पाकिस्‍तान के मंत्री को लगा करेंट, दो दिन पहले दी थी भारत को युद्ध की धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+