Video: पीएम मोदी का नाम लेते ही पाकिस्‍तान के मंत्री को लगा करेंट, दो दिन पहले दी थी भारत को युद्ध की धमकी

इस्‍लामाबाद। अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्‍तान के रेल मंत्री शेख राशिद भारत को युद्ध की धमकी दे रहे थे वह एक रैली में बिजली के झटके यानी करेंट से परेशान हो गए। जो बात खास है वह है कि वाकया उस समय हुआ है जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। यह मजेदार वाकया शुक्रवार दोपहर को हुआ और अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेख राशिद का मजाक उड़ा रहे हैं। शेख राशिद ने अभी दो दिन पहले ही बयान में कहा था कि जल्‍द ही भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध की शुरुआत होगी।

कश्मीर पर दे रहे थे बयान

शेख राशिद किसी रैली को संबोधित कर रहे थे जब यह घटना हुई। राशिद यहां पर पीएम मोदी के जम्‍मू कश्‍मीर पर लिए गए फैसले को लेकर उनकी आलोचना कर रहे थे। कश्‍मीर पर जैसे ही वह कुछ सेकेंड बोलते हैं अचानक उन्‍हें झटका लग जाता है। राशिद पहले तो कुछ समझ नहीं पाते हैं लेकिन भीड़ भी जब जोर से हंसने लगती है तो झेंपते हुए कहते हैं, 'मेरा ख्‍याल है करेंट आ गया है।' इस वीडियो को पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट नायला इनायत ने शेयर किया है। अब तक इसे 22,000 से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं।

बताई थी भारत के साथ जंग की तारीख

बताई थी भारत के साथ जंग की तारीख

दो दिन पहले ही शेख राशिद ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। उन्‍होंने बताया था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच कब से जंग छिड़ेगी। राशिद के मुताबिक अक्‍टूबर वह समय होगा जब दोनों देश जंग के मैदान में आमने-सामने होंगे।राशिद कई बार भारत को परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। वह अक्सर ही भारत को लेकर भड़काऊ बयान देने के आदी रहे हैं। रविवार को भी पीओके के मुजफ्फराबाद में एक कार्यक्रम में उन्‍होंने भारत को धमकी दी थी।

पीओके पर अगर हुआ हमला

पीओके पर अगर हुआ हमला

मुजफ्फराबाद के प्रेस क्‍लब में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए राशिद ने कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्‍तान पर हमला किया तो फिर भारतीय उपमहाद्वीप का नक्‍शा पूरी तरह से बदल जाएगा। राशिद की मानें तो पाकिस्‍तान दुनिया के हर मंच पर कश्‍मीर के लोगों के अधिकार के लिए लड़ रहा है। राशिद के शब्‍दों में, 'अगर भारत ने हमला किया तो लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।'राशिद ने कहा कि भारत की आक्रामकता और कश्‍मीर में हिंसा की खबरें मीडिया में नहीं आ पा रही हैं क्‍योंकि पिछले तीन हफ्तों से यहां पर ब्‍लैक आउट चल रहा है।

सर्जिकल स्‍ट्राइक से डरे राशिद

सर्जिकल स्‍ट्राइक से डरे राशिद

राशिद ने पिछले वर्ष दिसंबर में कहा था कि भारत की सत्‍ताधारी पार्टी बीजेपी, लोकसभा चुनावों से पहले पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दे सकती है। राशिद की मानें तो पिछले दिनों तीन राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनावों में उसे हार का सामना न करना पड़े, इसके लिए वह सर्जिकल स्‍ट्राइक का सहारा ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+