सपा के आरोप पर बोले वैंकेया- हम वो नहीं जो दूसरों की समस्या में खुद लाभ उठाएं

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता वैंकेया नायडू ने उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा है कि सपा की लड़ाई में भाजपा फायदा उठा रही है।

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी दूसरों की समस्या से लाभ उठाने वाली पार्टी नहीं है। यह बात सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने हैदराबाद में कही।

उन्होंने कहा कि यह आरोप लगाया जा है कि समाजवादी पार्टी में उपजे विवाद में भाजपा का हाथ है जो पूरी तरह से गलत है। नायडू ने कहा कि सपा आंतरिक कलह, परिवार के मुसीबत में फंसी है।

Venkaiah Naidu

नायडू ने कहा कि वो अपने ही नेताओं को नहीं संभाल पा रहे हैं। परिवार में प्रभुता की लड़ाई चल रही है।

उन्होंने कहा कि सपा अपनी ही पार्टी को कंट्रोल नहीं कर पा रही है, ना ही समस्याओं को हल कर पा रहे हैं। वो अपनी समस्या में भाजपा का नाम ला रहे हैं, वो कह रहे हैं कि सपा के कुछ नेता भाजपा के हाथ में हैं। जो पूरी तरह से गलत है।

हम दूसरों की समस्या में लाभ उठाने को बिल्कुल नहीं सोचते।

नाकामी छिपाने के लिए कर रहे ड्रामा

वहीं दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाकामियों को छिपाने के लिए ये सारा ड्रामा किया जा रहा है।

उन्होंने डेंगू के मसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर जहां स्वास्थ्य के मामले में प्रदेश की हालत खराब हो रही है वहीं यादव परिवार और मायावती की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

हर मोर्चे पर असफल साबित हुए अखिलेश

श्रीकांत ने कहा कि यादव परिवार में जो विवाद है वो सब फिक्स्ड मैच है। उन्होंने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश हर मौर्चे पर असफल साबित हुए हैं।

ये हाई वोल्टेज ड्रामा इसलिए किया जा रहा है ताकि मीडिया का ध्यान इनकी असफलताओं की ओर न जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+