भाजपा आज जारी करेगी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है, ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि पार्टी विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे को केंद्र में रखते हुए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प यात्रा का नाम दिया है।

modi shah

पार्टी की ओर से बयान में कहा गया है कि घोषणा पत्र को जारी करते वक्त संसदीय कमेटी के सभी सदस्य जिसमे पीएम मोदी भी शामिल हैं मौजूद रहेंगे। जिस तरह से कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में तमाम सामाजिक सुधार के कदम उठाने की घोषणा की, न्याय योजना के तहत 72000 रुपए देने का ऐलान किया है, ऐसे में भाजपा के सामने दबाव होगा कि वह कांग्रेस के इन दावों पर पलटवार कर सके। माना जा रहा है कि भाजपा भी अपने घोषणा पत्र में कोई बड़ा ऐलान करेगी, जिसमे मुख्य रूप से किसान, महिला, युवाओं को तरजीह दी जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को पार्टी के प्रचार की थीम को लॉन्च किया, जिसका नारा है फिर एक बार मोदी सरकार। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में हो रहा है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा, जबकि आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के परिणा 23 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव से महज दो दिन पहले भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करके क्या इसका सियासी लाभ उठा पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+