आडवाणी की भविष्यवाणी, अपने इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें पाएगी बीजेपी

उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक के अपने इतिहास की सर्वाधिक सीटें पाकर अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और नयी लोकसभा त्रिशंकू नहीं होगी। जहां आडवाणी ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर ऊभरने की भविष्यवाणी की तो वहीं कांग्रेस को कुशासन और भ्रष्टाचार का जड़ बताया और कहा कि आजादी के बाद से देश की राजनीति पर छाई रही कथित कुशासन और भ्रष्टाचार की शिकार हो चुकी कांग्रेस अपने इतिहास की सबसे कम सीटें पाएगी।
भाजपा के पक्ष में उठे जबर्दस्त माहौल का दावा करते हुए आडवामी ने कहा कि मैंने इससे पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त देख रहे आडवाणी ने कहा कि भाजपा के पक्ष में ऐसा अच्छा माहौल पहले कभी नहीं था। वहीं कांग्रेस का बुरा दौड़ चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications