भाजपा और टीडीपी का गठबंधन बरकरार, 5 सीटों को लेकर थी तना-तनी

आंध्र प्रदेश में भाजपा को टीडीपी का साथ मिलने से नरेंद्र मोदी की हवा को एक नई ऊंचाई मिली थी लेकिन इस सूचना के बाद हवा का रुख थोड़ा जरूर बदल सकता है। टीडीपी और भाजपा में हुए गठबंधन के बाद तय किया गया था कि टीडीपी 5 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों की मानें तो टीडीपी भाजपा से अन्य 2-4 सीटों की मांग कर रही थी लेकिन उसे नहीं दी गई। सूत्रों का कहना है कि ज्यादा सीटें नहीं देने की वजह से गठबंधन में दरार आई है।
भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों की मानें तो आज ही गठबंधन में दरार की औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है। दूसरी ओर चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि टीडीपी और भाजपा का गठबंधन टूटता है तो इससे कांग्रेस को काफी फायदा पहुंच सकता है। इससे पहले भी आंध्र प्रदेश में भाजपा की स्थिति कुछ खास नहीं है लेकिन गठबंधन एक अहम भूमिका निभा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications