चुनाव के बाद बीजेपी 'भारतीय जोकर पार्टी' बन जाएगी- टीएमसी

नई दिल्ली- टीएमसी के वरिष्ठ नेता ओर पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार सत्ता से बेदखल हो जाएगी और बीजेपी 'भारतीय जोकर पार्टी' बन जाएगी।

BJP will become Bharatiya Joker Party after polls:TMC

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक रैली में उन्होंने कहा कि "यह लड़ाई (लोकसभा चुनाव) एक संयुक्त भारत के लिए हो रहा है। यह संघर्ष देश की संस्कृति और विरासत की रक्षा के लिए है, जिसे बीजेपी खत्म करना चाहती है। चुनाव के बाद देश की जनता मोदी सरकार को हटा देगी। चुनावों के बाद बीजेपी भारतीय जोकर पार्टी बन जाएगी,क्योंकि इसके ज्यादातर उम्मीदवार हार जाएंगे।" उन्होंने बीजेपी पर देश एवं प्रदेश में "दंगा भड़काने"का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच है, जो देश को बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति से बचाने की लड़ाई है। उन्होंने बीजेपी को 2014 के चुनाव के दौरान 15 लाख रुपये हर खाते में देने और 2 करोड़ रोजगार देने के मुद्दे पर भी घेरने की कोशिश की।

खास बात ये है कि टीएमसी नेता ने कांग्रेस और सीपीएम पर भी देश में अल्पसंख्यक वोट बांटने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने दोनों पर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की मदद करने का आरोप भी लगाया है। ममता के भतीजे ने पश्चिम बंगाल के एक दैनिक मजदूर अफराजुल खान की दिसंबर 2017 में राजस्थान में हुई हत्या का मामला भी उठाया और दावा किया कि ऐसे मुद्दों पर राज्य में सिर्फ टीएमसी ही अकेली बीजेपी के खिलाफ लड़ती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+