विपक्षी 'प्रोपेगेंडा' ध्वस्त करने के लिए बीजेपी अपनाएगी खास रणनीति, इन मंत्रियों, नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का नैरेटिव तैयार करने के लिए एक एम्पावर्ड ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में कुछ कद्दावर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के खास नेताओं को जगह दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के इस ग्रुप को यह जिम्मेदारी मिली है कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी किस तरह से अपनी बात रखेगी, उसकी रणनीति तैयार करे। जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप को कथित विपक्षी 'प्रोपेगेंडा' का माकूल जवाब देने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

bjp

मंत्रियों और बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा के इस एम्पावर्ड ग्रुप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण अनुराग ठाकुर और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया-प्रभारी अनिल बलूनी भी शामिल हैं। ये दोनों नेता क्रमश: सरकार और पार्टी के लिए संवाद का मसौदा तैयार करते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इन दोनों को ही एम्पावर्ड ग्रुप का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है, ताकि सरकार और संगठन की बातों में तालमेल बनी रह सके।

ये नेता भी हैं शामिल
जानकारी के अनुसार इस ग्रुप में जिन अन्य नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पार्टी उपाध्यक्ष बिजयंत पांडा और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हैं।

अनुभवी नेताओं को दिया गया है जिम्मा
पार्टी नेताओं का कहना है कि इलेक्शन मैनेजर के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान काफी अनुभवी हैं। उन्होंने दर्जनों राज्यों में पार्टी के लिए चुनावों को संचालित किया है। वहीं, रविशंकर प्रसाद संगठन और सरकार की ओर से भी पार्टी का पक्ष मीडिया के सामने रखने में काफी माहिर माने जाते हैं। तथ्यों पर आधारित तर्कों के दम पर वह विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देने में काफी अनुभवी हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि स्मृति ईरानी की कई भाषाओं में अच्छी पकड़ है और वह अपने आक्रामक अंदाज में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोलती हैं। जबकि, राजीव चंद्रशेखर की अहमियत सोशल मीडिया के जमाने में काफी बढ़ गई है, जो टेक्नो सेवी माने जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक यह ग्रुप लगभग रोजाना चर्चा करता है और मौजूदा राजनीतिक विषयों पर आपस में संवाद करता है। वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि इसी आधार पर यह ग्रुप तय करता है कि पार्टी की लाइन संबंधित मुद्दों पर क्या होनी चाहिए और उसे कैसे सामने रखनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक यह ग्रुप विपक्ष के हर कथित 'प्रोपेगेंडा' की काट में पार्टी के लिए जवाब तैयार करेगा, ताकि उनके आरोपों पर सटीक उत्तर दिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+