4 हजार का चालान कटाने वाले भाजपा नेता विजय गोयल ने बताया, दिल्ली में बनी उनकी सरकार तो पॉल्यूशन को कैसे थामेंगे
विजय गोयल ने बताया, दिल्ली में बनी उनकी सरकार तो पॉल्यूशन को कैसे थामेंगे
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार से लागू किए ऑड-ईवन स्कीम का विरोध कर रहे भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा है कि केजरीवाल सरकार प्रदूषण की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने ये भी बताया है कि वो कैसे सत्ता में आने पर इस पर काबू करेंगे। इसको लेकर उन्होंने कई बातें कही हैं।

ऐसे करेंगे प्रदूषण को कम
ऑड-ईवन के फैसले का विरोध करते हुए ऑड नंबर की गाड़ी से घर से निकले विजय गोयल का सोमवार को चार हजार रुपए का चालान कट गया। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कर उन्होंने विरोध जताया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में जब उनसे सवाल किया गया कि भाजपा सत्ता में आती है तो वो प्रदूषण कम करने के लिए क्या करेंगे तो उन्होंने कहा हम सड़क की धूल पर छिड़काव करेंगे ताकि लगातार डस्ट ना उड़े। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन को लेकर नियम बनाए जाएंगे, इंडस्ट्रीयल वेस्ट को जलाने के लिए सही जगह बनाई जाएगी, करोड़ों की संख्या में पौधे लगाएंगे, जो हवा को बेहतर करेंगे।। स्मॉग फ्री टावर लगाए जाएंगे और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

दिल्ली सरकार गंभीर नहीं
विजय गोयल ने कहा, दिल्ली की आप सरकार प्रदूषण रोकने के लिए काम नहीं कर रही है। सिर्फ ऑड-ईवन का ड्रामा कर रही है। मैंने इस नियम को तोड़कर अपना विरोध जताया। भाजपा सरकार ने पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे, द्वारका एक्सप्रेस-वे बनाया, जिससे प्रदूषण कम किया। वहीं केजरीवाल सरकार सिर्फ विज्ञापन देती रही।

विजय गोयल का कटा चलान
दिल्ली सरकार के निर्देश पर राजधानी में सोमवार से ऑड-ईवन स्कीम को लागू कर दिया गया है। वहीं, बीजेपी दिल्ली सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। विरोध जताने के लिए बीजेपी नेता विजय गोयल सोमवार को अपनी ऑड नंबर की गाड़ी से घर से निकले थे, जिसके बाद उनका चालान हो गया। दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम योजना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। इस स्कीम के तहत ऑड दिन में ऑड नंबर की कारें ही चल सकती हैं, जबकि ईवन दिन में ईवन नंबर की ही कारें चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications