उत्तराखंड: पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले BJP ने 90 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तराखंड इकाई ने अपने 90 सदस्यों को पार्टी ने बाहर कर दिया है। इन सभी सदस्यों को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटाया गया है। राज्य में चल रहे पंचायत चुनाव से पहले पार्टी ने ये बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान है। इन नेताओं ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ नामाकंन दाखिल किया है।

BJP Uttarakhand expelled 90 members for anti party activities

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजेपी ने विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला स्तर पर गठित समितियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के विरुद्ध नामांकन भरने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में प्रथम द्रष्टया संलिप्तता के कारण 90 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 5, 11 और 16 अक्टूबर को तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं।राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनावों के परिणाम 21 अक्टूबर को घोषित होंगे। बागी नेताओं ने कई सीटों पर समीकरण बिगाड़ दिए हैं। निकाले गए नेताओंं में 9 नैनीताल, 4 पिथोरागढ़,12अल्मोड़ा, 6 बागेश्वर,14 टिहरी,4 पौडी,2 उत्तरकाशी,2 देहरादून,5 चंपावत,18 ऊधम सिंह नगर,13 चमोली से हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: BJP ने 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिए क्या है वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+