उत्तराखंड: BJP ने 40 सदस्यों को पार्टी से बाहर निकाला, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्तराखंड इकाई ने अपने 40 सदस्यों को पार्टी ने बाहर कर दिया है। इन सभी सदस्यों को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटाया गया है। राज्य में चल रहे पंचायत चुनाव से पहले पार्टी ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के 12 जिलों में तीन चरणों में 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पंचायत चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनावों के परिणाम 21 अक्टूबर को घोषित होंगे। नामांकन पत्र 20 सितंबर से भरे जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications