कांग्रेस की हार की पटकथा होंगे एमपी, छत्‍तीसगढ़ के चुनाव परिणाम

Shivraj Singh Cahuhan- Raman Singh
नई दिल्‍ली। महंगाई और भ्रष्‍टाचार के कारण पूरे भारत में विरोध झेल रही कांग्रेस पार्टी के लिए छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जीत की कोई उम्‍मीद नहीं दिख रही हैं। सीएनएन-आईबीएन और द वीक के लिए सेंटर फार द स्‍टडी आफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) द्वारा 13 से 20 अक्‍टूबर के दौरान करवाये गये सर्वे के अनुसार भाजपा दोनों राज्‍यों में जीत दर्ज करने में कामयाब रहेगी। इस सर्वे में 2900 लोगों ने भाग लिया है।

छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में 11 और 19 नवंबर को मतदान होंगे जबकि मध्‍यप्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 8 सितंबर को की जाएगी।

छत्‍तीसगढ़

राज्‍य में मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्‍व में भाजपा 60 से 71 सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे। जबकि कांग्रेस को 16 से 24 सीटें मिलेंगी। राज्‍य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। सन 2008 में भाजपा 49 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जबकि

कांग्रेस ने 38 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

मध्‍यप्रदेश

गुजरात के बाद मध्‍यप्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा का सत्‍ता में आना सुनिश्चित है, सर्वे के अनुसार पार्टी चुनाव में 148 से 160 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। जबकि कांग्रेस को 230 विधानसभा सीटों में से 52 से 62 सीटें ही मिलेंगी। एमपी में बसपा को 3से 7 और अन्‍य को 10 से 18 सीटें मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+