राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज
नई दिल्ली, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी आज आगामी ऱाष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे और राष्ट्पति पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मंथन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमे राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियों की विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में जेपी नड्डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे, जिन्हें पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव की जिम्मेदारी दी है। भाजपा अन्य दलों के साथ सहमति बनाने पर भी चर्चा करेगी। पार्टी ने अन्य राज्यों के सहयोगियों से समन्वय बनाने के लिए 14 सदस्यों की कॉऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है।

इस बैठक में भाजपा की ओर से जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को अन्य दलों के साथ चर्चा की जिम्मेदारी दी गई है, दोनों ही नेता अन्य दलों के साथ चर्चा करके आगामी राष्ट्रपति उम्मीदार को लेकर एकमत बनाने की कोशिश करेंगे। भाजपा ने जलशक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव मैनेजमेंट कमेटी का संयोजक बनाया है। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े, सीटी रवि को भी इस कमेटी का सह संयोजक बनाया गयाहै। इस टीम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव और सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारती पवार, तरुन चुग, डीके अरुण, रितुराज सिन्हा भी शामिल हैं।
भाजपा महिला विंग की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवास, लोकसभा सांसद डॉक्टर राजदीप रॉय, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। बैठक में कमेटी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी को विस्तार से बताया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 14 सदस्यीय कमेटी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी और वह अलग-अलग राज्यों को-ऑर्डिनेट करने का काम करेंगे। वहीं विपक्ष की बात करें तो अभी तक विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। बता दें कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी।












Click it and Unblock the Notifications