किसान आंदोलन: केजरीवाल के उपवास को BJP ने बताया पाखंड, कहा- आप ढोंग कर रहे हैं
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर अब देश की सियासत में राजनीति अपने चरम पर है। कांग्रेस-बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में 1 दिन के उपवास पर बैठ गए। अरविंद केजरीवाल के इस कदम पर बीजेपी ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकास जावड़ेकर ने केजरीवाल के एक दिन के उपवास को 'पाखंड' करार दिया है।
Recommended Video

केजरीवाल ने दिल्ली में लागू किया है कृषि कानून- BJP
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने खुद नवंबर महीने में इस कृषि कानून को दिल्ली में लागू किया था, फिर वो अब इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? ये केजरीवाल का पाखंड नहीं तो और क्या है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केजरीवाल जी आपने पंजाब विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि जीतने पर APMC कानून में संशोधन किया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के जवाब में अभी अरविंद केजरीवाल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अंत में जीत किसानों की ही होगी- केजरीवाल
आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एक दिन के उपवास का ऐलान किया था। केजरीवाल ने जनता से भी ये अपील की थी कि वो किसानों के समर्थन में उपवास रखें। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'उपवास पवित्र होता है, आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।'
नाटक कर रहे हैं केजरीवाल- अमरिंदर सिंह
अरविंद केजरीवाल के उपवास पर कांग्रेस भी हमलावर है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के एक दिन के उपवास को 'नाटक' बताया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 23 नवंबर को एक कृषि कानून को बड़ी ही 'बेशर्मी' से अधिसूचित कर किसानों की 'पीठ में छुरा' भोंका है और अब वो किसानों के लिए उपवास रख कर नाटक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications