हिमाचल में ट्रैकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता, बर्फबारी ने मचाई है भारी तबाही

Recommended Video

    Himachal Pradesh में Trekking पर गए IIT Roorkee के 35 Students समेत 45 लोग लापता | वनइंडिया हिंदी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में ट्रैकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 छात्रों समेत 45 लोग लापता हो गए हैं, जिसमें 2 विदेशी भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण हालात बहुत खराब हैं जबकि कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण जान-माल को भी काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

    आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता

    आईआईटी रुड़की के 35 छात्र लापता

    लापता लोगों में शामिल एक स्टूडेंट अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि वे सभी हम्पता पास के लिए ट्रैकिंग पर गए थे और उन्हें मनाली लौटना था। लेकिन उन लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण रास्ते तक बंद हो गए हैं और इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    2 विदेशी नागरिक भी लापता

    2 विदेशी नागरिक भी लापता

    जबकि लाहौल-स्पीति घूमने गए 8 लोगों का एक अन्य दल लापता है। लापता होने वालों में ब्रुनेई की एक महिला संजीदा तुबा, नीदरलैंड के एबी लिम के अलावा 6 भारतीय शामिल हैं। इनमें 6 भारतीय प्रियंका वोरा, पायल देसाई, दीपिका, दिव्या अग्रवाल, अभिनव चंदेल और अशोक हैं जो लाहौल-स्पीति में लापता घूमने आए थे।

    5 लोगों की मौत, कई घायल

    5 लोगों की मौत, कई घायल

    हिमाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुल्लू, कंगड़ा और चंबा जिलों में भारी बारिश हुई जबकि अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गई तो वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक लड़की समेत चार लोगों की मौत कुल्लू में, जबकि कंगड़ा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं यशवंत सिन्हा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+