मक्का मस्जिद ब्लास्ट फैसले पर भाजपा ने कहा-कांग्रेस पार्टी के चेहरे पर से मुखौटा उतर गया
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में आए फैसले के संदर्भ में टिप्पणी की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल ने धर्म को बदनाम किया। संबित ने कहा कि जिस प्रकार से हिन्दू धर्म को बदनाम करने की कोशिश राहुल गाँधी, चिदंबरम हो या सुशील कुमार शिंदे जी हो इन्होने ऐसी शिक्षा सोनिया गांधी से ही ली है। संबित ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के चेहरे पर से मुखौटा उतर गया है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से हिन्दू आंतकवाद के नाम पर हिन्दू धर्म को बदनाम कर तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम कर रही थी उसका आज पर्दाफाश हो गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से हिन्दू धर्म को बदनाम करने का काम किया था, आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। संबित ने कहा कि मैं कांग्रेस से सवाल करना चाहता हूं क्या राहुल गांधी, आधी रात कैंडल मार्च कर माफी मागेंगे? संबित ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर भाजपा के दोहरे मापदण्ड हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं करती। हम भारतीय न्यायपालिका के काम पर टिप्पणी नहीं करते हैं। यह एक स्वतंत्र निकाय है कांग्रेस ने कहा कि अदालत 2 जी फैसले के वक्त सही थी, लेकिन आज इसे गलत बताया।












Click it and Unblock the Notifications