राहुल गांधी के मिट्टी तेल-चिंगारी वाले बयान पर BJP का हमला, कांग्रेस नेता 1984 से कर रहे यह काम

बीजेपी ने शनिवार को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 'आइडियाज ऑफ इंडिया सम्मेलन' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की निंदा की।

नई दिल्ली, 21 मई: बीजेपी ने शनिवार को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 'आइडियाज ऑफ इंडिया सम्मेलन' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की निंदा की। राहुल गांधी ने लंदन में एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया था। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

rahul gandhi

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस तरह के उलूल-जुलूल बयान देते रहते हैं। उनके बयानों में कोई दम नहीं है। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को 'हैबिच्युअल ओफेंडर' यानी आदतन अपराधी का तमगा दिया है। भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो भारत की निगेटिव इमेज पेश करते हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi in London: Cambridge University में Modi सरकार पर कैसे गरजे राहुल गांधी|वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस पार्टी की यही मानसिकता

    राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि पूरे देश में मिट्टी का तेल है और इसके लिए केवल एक चिंगारी की जरूरत है। इस पर कटाक्ष करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि नहीं राहुल गांधी, कांग्रेस नेता 1984 से यह काम कर रहे हैं।कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर विवाद का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा कि यह पार्टी की स्थिति है। पार्टी का राजनेता पूरे देश में भाजपा के मिट्टी का तेल छिड़कने की बात करता है। प्रवक्ता ने कहा कि वे भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है।

    पीएचडी से पहले नर्सरी तो कर लें पास

    सेमिनार में राहुल गांधी ने रूस-यूक्रेन संकट के बारे में बात करते हुए कहा कि यूक्रेन में क्या हो रहा है और लद्दाख में क्या हो रहा है? इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी की स्थिति किसी ऐसे व्यक्ति की तरह है जो पीएचडी परीक्षा में शामिल होना चाहता है, लेकिन किताबें पसंद नहीं करता है और नर्सरी भी पास नहीं किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+