अंजू बॉबी जॉर्ज ने नहीं ज्वाइन की बीजेपी तो नेता बोले- मंच पर पार्टी का झंडा पकड़ने का मतलब समझती हैं?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज पर कथित तौर पर बीजेपी में शामिल होने के लिए अपना रुख बदलने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कर्नाटक बीजेपी के मीडिया संयोजक एस शांताराम ने कहा कि वह (जॉज) मंच पर आईं, पार्टी का झंडा लिया और हमारे राज्य बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा किया कि वो बीजेपी में शामिल होंगी। हमें नहीं पता कि उन्होंने अपना स्टैंड क्यों बदला है।

BJP slammed Anju Bobby George for reportedly changing her stand on joining party

शांताराम ने कहा कि वह अध्यक्ष की मौजूदगी में मंच पर झंडा लेने का मतलब जानती हैं? बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसके लिए बीजेपी ने अपने सदस्यों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। इसके बाद रविवार को जॉर्ज येदियुरप्पा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने वाली थीं लेकिन अर्जुन अवार्ड से सम्मानित जॉर्ज ने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि शनिवार को खबर आई थी कि केरल की पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान बीएस येदियुरप्पा और बीजेपी के सबसे युवा सांसद तेजस्वी सूर्या भी मौजूद थे। लेकिन सोमवार को जो बातें सामने आई उसे जान सभी हैरान रह गए। इस संबंध में रविवार को विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी उन सभी मीडिया रिपोर्ट का खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अंजू बॉबी जॉर्ज ने बीजेपी का दामन थामा है।

मुलरीधरन ने इन खबरों पर कहा कि मेरा अंजू और उसके पति रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज के साथ पुराने संपर्क हैं। शनिवार को बेंगुलरु में पार्टी का कार्यक्रम था, जहां वो मिलने के लिए आईं थी। लेकिन जब वह आईं तो कार्यक्रम शुरू हो चुका था इसलिए मैंने स्टेज पर ही उन्हें बुला लिया था। क्योंकि वो अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। बता दें कि अंजू ने साल 2003 में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: शिवसेना ने बीजेपी पर बोला हमला, बोली- तोड़फोड़ की राजनीति पर हो राष्ट्रीय नीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+